April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

रायगढ़ के बरमकेला व लैलूंगा ब्लॉक में जल प्रदाय योजना के लिए अतिरिक्त बजट की स्वीकृति

Spread the love

रायगढ़ के बरमकेला व लैलूंगा ब्लॉक में जल प्रदाय योजना के लिए अतिरिक्त बजट की स्वीकृति

साढ़े तीन करोड़ और सवा 6 करोड़ से अधिक का अतिरिक्त आबंटन

रायगढ़। रायगढ़ जिले के बरमकेला और लैलूंगा ब्लॉक में आवर्धन जल प्रदाय योजना के लिए वित्त विभाग ने अतिरिक्त बजट की स्वीकृति प्रदान कर दी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रस्ताव पर बरमकेला के लिए 3 करोड़ 51 लाख और लैलूंगा के लिए 6 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। इससे क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्थानीय निवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

रायगढ़ के विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति किसी भी समाज की बुनियादी आवश्यकता है। इस स्वीकृति से उनकी सोच को आधार मिला है। योजना के लिए अतिरिक्त बजट की स्वीकृति से इलाके में जल की गुणवत्ता और उपलब्धता में सुधार होगा, जिससे स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

बरमकेला ब्लॉक को पूर्व में 13 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि दी गई थी अब इसमें 3 करोड़ 51 लाख रुपए की अतिरिक्त स्वीकृति मिलने के बाद योजना पर कुल 16 करोड़ 84 लाख रुपए खर्च होंगे। इसी तरह लैलूंगा ब्लॉक के लिए पूर्व में 11 करोड़ 64 लाख रुपए का प्रावधान था, अब 6 करोड़ 36 लाख रुपए की इस अतिरिक्त स्वीकृति से कुल बजट 18 करोड़ एक लाख रुपए पहुंच गया है। इस राशि का उपयोग पाइप लाइनों के विस्तार सहित अन्य विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.