April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

छत्तीसगढ न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रान्तीय अधिवेशन सम्पन्न

Spread the love

छत्तीसगढ न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रान्तीय अधिवेशन दिनांक 10.08.2024 को सम्पन्न हुआ, जिसमें सम्पूर्ण प्रान्तीय पदाधिकारीगण विभिन्न जिला स्थापना के प्रशासनिक अधिकारी, उप प्रशासनिक अधिकारी, लेखापाल, जिला स्थापना अध्यक्षगण एवं कर्मचारी सदस्यगण उपस्थित होकर प्रान्तीय आव्हान पर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर अपनी प्रमुख मांगों के लिये चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया है। यह आन्दोलन पूरे छत्तीसगढ में प्रत्येक जिले में होगा । कर्मचारीयों के सम्मानजनक वेतन, शेट्टी पे कमीशन की पूर्णरूपेण अनुशंसा को दिनांक 01-04-2003 से लागू कराने सहित 6 सूत्रीय मांगों के संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय पारित किया गया तथा तीन चरणों में आंदोलन किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

प्रथम चरण – दिनांक 02-10-2024 गांधी जयंती के दिन अपने मांगों के समर्थन में छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त न्यायिक कर्मचारी प्रत्येक जिले एवं तहसील में केंडल शाम 6 बजे से 7 बजे जलाएंगे।

द्वितीय चरण – दिनांक 03-10-24 से दिनांक 07-10-2024 तक अपने मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे।

तृतीय चरण – छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त न्यायिक कर्मचारी अपने मांगों के समर्थन में दिनांक 14-10-24 को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेंगे। इसके बाद भी यदि हमारे मांगों के संबंध में किसी भी प्रकार का समाधान नहीं होने पर छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

उक्त जानकारी छत्तीसगढ न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष श्री चंदन कुमार साहू द्वारा दी गयी है।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.