April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

रायगढ़ – श्रीमती कौशल्या देवी साय जी से लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ में आदिवासी केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की मांग : डॉ. सतीश सराफ

Spread the love

रायगढ़ – श्रीमती कौशल्या देवी साय जी से लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ में आदिवासी केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की मांग : डॉ. सतीश सराफ

छत्तीसगढ़ राज्य के लोकसभा क्षेत्र रायगढ़, जो की छत्तीसगढ़ ही नहीँ, पूरे भारतवर्ष में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के कल कारखानों, कोयले, युरेनियम एवं खनिज सम्पदा से संपन्न है| लोकसभा क्षेत्र रायगढ़, तीन अन्य राज्यों (बिहार, झारखंड एवं उड़ीसा) से घिरा हुआ है, इस क्षेत्र के अंतर्गत आज युवा पीढ़ी की संख्या सर्वाधिक है | जिनके सामने सबसे बड़ी समस्या “अच्छी शिक्षा और रोजगार” की है | युवा पीढ़ी के लिए लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ में कल कारखानों, कोयले, युरेनियम एवं खनिज सम्पदा से संबधित शोध कार्य / गहन अध्यन एवं अच्छी शिक्षा प्रदान करने / कराने के लिए कोई उत्कृष्ट केंद्रीय विश्वविद्यालय अथवा राष्ट्रीय स्तर के संस्थान नहीं है | युवाओ को “अच्छी शिक्षा और रोजगार” के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से दुर या अन्य राज्यो में जाना पड़ता है जिसके कारण इन्हें आर्थिक व अन्य प्रकार के कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है |
यद्यपि आज का युग राष्ट्रीय, अन्तराष्ट्रीय एवं अन्तरिक्ष विज्ञान स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का युग है किन्तु रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जो की खनिज सम्पदा से संपन्न है | साथ ही रायगढ़ के रेल्वे मुख्य मार्ग से जुड़े होने के कारण एवं उक्त उल्लेखित सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में अच्छी शिक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय / राष्ट्रीय स्तर के उच्च शिक्षा संस्थान स्थापित करने हेतु यह पहल न केवल रायगढ़ लोकसभा अपितु समूचे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात होगी | इस क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा | राष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय / राष्ट्रीय स्तर के उच्च शिक्षा संस्थान की स्थापना से न केवल शिक्षा का स्तर सुधरेगा साथ ही मेक इन इंडिया के तहत् “मेक इन छत्तीसगढ़” को विकास के लिए अवसर प्राप्त होंगें | तथा आदिवासी लोगों के बीच सरकारी तंत्र की पहुँच बढ़ेगी, पिछड़े हुए लोगों को रोजगार के अवसर, आवागमन की सुविधाओं के साथ सड़कों का विकास तथा निकटतम क्षेत्रों का आर्थिक एवं सामाजिक विकास होगा | एवं अच्छी शिक्षा प्राप्त कर यहाँ के युवा रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त कर सकेंगे | जिससे लोकसभा क्षेत्र रायगढ़, छत्तीसगढ़ राज्य में ही नहीं अन्य राज्य में एक विशाल अद्भुत इतिहास बनाएंगा |
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र अमरकंटक (मध्यप्रदेश) में भी इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंदिरा गांधी जनजातीय केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की है। वर्तमान में हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में एक मात्र गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर (अपग्रेड 2009) स्थापित है।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.