April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

डेंगु ने छिनी एक और जिन्दगी

Spread the love

डेंगु ने छिनी एक और जिन्दगी

पुसौर पड़िगाँव के पुष्पराज पटेल की मौत से परिवार सदमे में

रायगढ़ जिला के पुसौर विकास खण्ड के करीब गांव पड़िगाँव निवासी एवं होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर के पद पर कोंटा जिला सुकमा में सेवारत 44 वर्षीय युवा पुष्पराज पटेल पिता जगदीश प्रसाद माता श्रीमती रत्ना पटेल का विगत 5 अगस्त को रायपुर के रामकृष्ण केयर हास्पीटल में निधन हो गया । पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पराज पटेल डेंगु से ग्रस्थ थे तथा उनका उपचार रायपुर के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान में चल रहा था परंतु डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद पांच अगस्त सोमवार को उनके सांसो की लड़ी टूट गई । पुष्पराज के निधन का समाचार जानकर पड़िगाँव पुसौर अंचल में शोक की लहर व्याप्त हो गई उनके परिजनों पर तो मानो बज्राघात ही हो गया ।

पूर्वमंत्री व खरसिया विधायक के थे करीबी रिश्तेदार थे पुष्पराज

विदित हो कि पुष्पराज, संजय पटेल के नाम से भी जाने जाते थे वे खरसिया विधायक उमेश पटेल के मौसेरे भाई थे जो अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे उन्होंने अपने पीछे माता पिता सहित पत्नी बीना पटेल पुत्र ओजस एवं देवांश बड़ी बहन सरिता छोटी बहन द्वय गीता सीता से भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए । पुष्पराज पटेल के निधन पर उनके बड़ी बहन सरिता पटेल के पदस्थ विद्यालय शा.उ.मा.वि. तारापुर के स्टॉफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा गहन शोक व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से मौन रहकर हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.