May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

फांसी के फंदे पर मिला बुजुर्ग का लाश

1 min read
Spread the love

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुसडेगा में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग सागर साय पिता पुनि राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सागर साय का परिवारजन खेत में रोपा लगाने गए हुए थे, जब वह अकेला घर पर था।

सूत्रों के अनुसार, सागर साय अक्सर शराब का सेवन किया करता था। आज, 29 जुलाई को, जब परिवारजन सुबह करीब 9 बजे घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि सागर साय ने कमरे के अंदर मयार में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है।

परिजनों ने तुरंत इस घटना की सूचना पत्थलगांव थाने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.