May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

ग्राम रेगड़ा में चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

ग्राम रेगड़ा में चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

28 जुलाई, रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ सट्टा, और कबाड़ पर कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा अपने स्टाफ को क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग कर अनैतिक कार्यों की सूचना लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में कल दिनांक 27/07/2024 को थाने की देहात पेट्रोलिंग द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेगड़ा के जंगल के रास्ते में पैदल रेगड़ा की ओर एक थैले में शराब लेकर आ रहे व्यक्ति को पकड़ा गया।

पूछताछ पर व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार उरांव पिता मोहर साय उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम छोटे रेगड़ा थाना चक्रधरनगर बताया। उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत 1,000 रुपये बताई गई है, बरामद हुई। राजकुमार उरांव ने स्वीकार किया कि वह शराब बिक्री के लिए ला रहा था।

आरोपी के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2) और 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक शैलेन्द्र पैंकरा और रंजित भगत शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.