May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

भ्रामक खबर प्रकाशन से परेशान होकर पीड़ित पक्ष ने उचित न्याय के लिए एस डी एम को सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

भ्रामक खबर प्रकाशन से परेशान होकर पीड़ित पक्ष ने उचित न्याय के लिए एस डी एम को ज्ञापन सौंपा ।

पीड़ित पक्ष ने रायगढ़ एसडीएम व पुसौर तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उल्लेख किया गया है कि उसके द्वारा सौदा किये जमीन की अपूर्ण जानकारी के आधार पर भ्रामक खबर प्रकाशन कर उसके स्वस्थ छवि को खराब तथा मानसिक प्रताड़ना किया जा रहा है । पीड़ित का कहना हैं । उसके सौदा किये जमीन जो मेडिकल कालेज रोड़ स्थित हैं । जो भूस्वामी हक व डायवटेड भूमि है, काफी दिनो से निस्तारी नहीं करने पर उक्त भूमि उबड़-खाबड़ हो गया हैं । जिसे समतलीकरण किया जा रहा हैं । समतलीकरण में बाहर से मिट्टी नहीं मंगाया जा रहा । उक्त जमीन में नाला का गहरीकरण कर पानी निकासी की समस्या दूर किया जा रहा हैं । उक्त स्थल पर भूस्वामी हक की जितनी जमीन हैं उतने ही जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है । लेकिन कुछेक अखबार व सोशल मीडिया, पोर्टल वालों ने अपूर्ण जानकारी के आधार पर उक्त भूमि संबंधित भ्रामक प्रचार प्रसार किया जा रहा जो निरथक है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.