May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

थाना पूंजीपथरा में आगंतुकों को विधिक सलाह और सहायता दिया गया।

1 min read
Spread the love

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़(DLSA) के आदेशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री जितेन्द्र कुमार जैन जी एवं तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष माननीय नयायधीश श्री अभिषेक शर्मा जी मार्गदर्शन में आज दिनांक 18/07/2024
को थाना पूंजीपथरा में उपस्थित रहा
एवं थाना आने वाले आगंतुकों को विधिक सलाह और सहायता दिया गया।

आज का कार्य विवरण: आज ग्राम चिरायीपानी में जनचौपाल , जनसमस्या निवारण एवं नया कानून के बारे में, कानूनी जागरूकता अभियान, विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे तहसील कार्यालय रायगढ़ से तहसीलदार मैडम जी थाना प्रभारी श्री राकेश मिश्रा जी , ASi जयराम सिदार, Asi विजय एक्का, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की, आरक्षक संजीव टोप्पो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वैलेंटियर बालकृष्ण चौहान, ग्राम पंचायत के ग्रामीण महीला पुरूष, पंचगण, बुजुर्ग, बच्चे व सुनील इस्पात के एच आर, बेजरोन कम्पनी के मैनेजर, सभी के उपस्थिति में गांव के समस्या को लेकर शिविर, जनचौपाल चिरायीपानी स्कूल प्रांगण में किया गया, जिसमे तहसीलदार द्वारा समस्या को नोट किया गया तथा सुना गया। थाना प्रभारी द्वारा नए कानून के बार में संक्षेप में जानकारी दिया गया।
साइबर सुरक्षा, मारपीट, आबकारी एक्ट, सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटना मुवावजा के बारे में भी जानकारी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.