June 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

शराबी ट्रक चालक नशे की हालत में खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक को मारी जोरदार टक्कर” . दो की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती ग्रामीणों ने 5 किलो. दौड़ाकर चालक को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा

1 min read
Spread the love

शराबी ट्रक चालक नशे की हालत में खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक को मारी जोरदार टक्कर” . दो की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती ग्रामीणों ने 5 किलो. दौड़ाकर चालक को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा

पत्थलगांव जशपुर जिले के पत्थलगांव तपकरा मार्ग पर गुरुवार को शराबी चालक नशे की हालत में धान से लदे ट्रक ने एक खड़ी स्कॉर्पियो , बाइक तथा ट्रक को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई एवं उसमें बैठे दो लोगों को गंभीर चोटे आई हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसा बाहर में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है ।
टक्कर मारने के बाद चालक वहां से फरार होने की फिराक में था लेकिन ग्रामीणों ने उसे लगातार 5 किलोमीटर तक दोडाया ओर फिल्मी स्टाइल में दौड़ाकर आखिर कार पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है ।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी चालक शराब के नशे में धुत था और ट्रक तपकरा से धान लोड कर पत्थल गांव की ओर जा रही थी उसी दौरान फरसाबहार के पास अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी और हादसा हो गया । स्कॉर्पियो में बैठे आठ लोगों में से दो को गंभीर चोटें आई है जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में भर्ती कराया गया है
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शराबी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.