June 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पहाड़ी कोरवा महिला की मौत ” जेठ शिक्षक ने किया हत्या” ऐसे दिया घटना को अंजाम”पढ़े खबर

1 min read
Spread the love

पहाड़ी कोरवा महिला की मौत ” जेठ शिक्षक ने किया हत्या” ऐसे दिया घटना को अंजाम”जांच में जुटी पुलिस…

पत्थलगांव जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर एक पहाड़ी कोरवा महिला की एक शासकीय शिक्षक के द्वारा शराब के नशे में धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतार दिया है वहीं पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूरा घटना सन्ना थाना क्षेत्र के चांदू पाठ (बलादरपाठ) कोरवा बस्ती में कुछ लोग मिलकर शराब का सेवन कर रहे थे उसी दौरान किसी आपसी विवाद को लेकर मृतिका व उसके पति खसरू कोरवा के बीच विवाद होने लगी उसी बीच आरोपी शिक्षक सुकन राम पहाड़िया ने वहां रखे धारदार हथियार से खसरु कोरवा की पत्नी को धार दार हथियार से गले के पास वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  यह घटना दोपहर लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच की बताई जा रही है
घटना की सूचना मिलते ही सन्ना पुलिस मौके घटना स्थल पहुंचकर आरोपी शिक्षक सुकन पहाड़िया को हिरासत में ले लिया है तथा आगे की कार्यवाही कर रही है ।
मामले में सन्ना पुलिस श्री लकड़ा ने बताया की बालदार पाठ में हत्या हुई है वहीं के शिक्षक सुकन राम ने इस घटना को अंजाम दिया है, हम आगे की कार्यवाही कर रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.