April 18, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

रायगढ़ के आरटीआई कार्यकर्ता के पास आया एक इस्पेटर का काल बेटे को छुड़वाने के नाम पर मांगा पचास हजार रूपये…. अधिक जानकारी के लिए पढ़े खबर

Spread the love

एक आरटीआई कार्यकर्ता के पास आया एक इस्पेटर का काल बेटे को छुड़वाने के नाम पर मांगा पचास हजार रूपये

रायगढ़ -आजकल फर्जी कालों का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है और कई लोग इसके शिकार होकर अपनी पूंजी लुटा बैठे हैं ऐसे ही रविवार दोपहर 11:45 पर एक फर्जी काल आरटीआई कार्यकर्ता को एक पुलिस ड्रेस में कथित टी आई विनय कुमार ने कॉल किया कि उसके सुपुत्र उनके हिरासत में है उसे छुड़वाना चाहते हैं। तो तत्काल उनके नंबर में ₹50000 डाल दे अन्यथा तुम्हारे पुत्र को ऐसी धाराएं लगाएंगे कि उसे 10 वर्ष की सजा हो सकती है , इस प्रकार के कॉल आने से लोग घबरा कर पैसा ट्रासफर कर देते है। यैसी काल लोगों के पास पूर्व में भी आ चुके हैं और कई लोग इसका शिकार हो चुके है रायगढ़ के आईटीआई कार्यकर्ता द्वारा उक्त कथित टी आई से रकम देने के लिए जब समय मांगा तो उसने तत्काल गूगल पर पैसा भेजने की बात कही तब आरटीआई कार्यकर्ता ने अपने विवेक से अपने घर वालों को कहकर पुत्र को कॉल लगवाया तब पुत्र ने कहा वे ठिक हैं। उसे कुछ नहीं हुआ है और अपने घर में सुरक्षित है। और बताया कि यह सब फेक कॉल है आप किसी के चक्कर में ना आवे और इस प्रकार के कॉल को डिलीट कर देना इस प्रकार आज कल ऐसे फर्जी कालो का फर्जीवाड़ा कर लोगों से लाखों रुपए लूट रहे हैं ,ऐसे फर्जी कालों से सुरक्षित रहने की आवश्यकता है।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.