जिला न्यायालय रायगढ़ परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक कर्मचारी संघ के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बैठक सम्पन्न मांगे पूरी नही हुई तो कलम बंद आदोंलन करगें
1 min read
































आज दिनांक 11 अप्रैल 2024 को जिला न्यायालय रायगढ़ परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक कर्मचारी संघ के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बैठक की गई जिसमें प्रांताध्यक्ष श्री युद्धेश्वर सिंह ठाकुर प्रांतीय सचिव श्री धीरज पलेरिया जी प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री नागेश्वर मौर्य जी एवं प्रांतीय कार्यकारिणी तथा पूरे छत्तीसगढ़ के जिला न्यायालय से न्यायिक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं रायगढ़ जिला के अध्यक्ष श्री चंदन कुमार साहू सचिव श्री धनेश्वर प्रसाद साहू एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। आज बैठक में कर्मचारी की समस्याओं को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया कर्मचारी वेतन संगति को लेकर काफी हतोत्साहित हैं तथा कर्मचारियों के अन्य कई सारे मुद्दे आज भी लंबित हैं। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा यदि उक्त समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो कर्मचारी आगामी दिनों में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए बैठक में प्रस्ताव पर पारित किया गयाl जिसमें 7 एवं 8 जुलाई को काली पट्टी लगाकर वह 23 जुलाई को सामूहिक अवकाश लेकर तथा उसके बाद भी अगर कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का प्रस्ताव पारित किया गयाl
