May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

आम पेड पर युवक का शव झूलता मिला क्षेत्र में फैली सनसनी

1 min read
Spread the love

आम पेड पर युवक का शव झूलता मिला क्षेत्र में फैली सनसनी

पत्थलगांव  जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में एक युवक ने आम पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है, मामले में सन्ना पुलिस जांच में जुट गई है।
इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूरा घटना जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के चंपा (गंझूटोली) निवासी उम्र लगभग 24 वर्ष विनोद राम, पिता लेटन राम जाति कवर निवासी चंपा ने बीते रात दस बजे के लगभग घर से निकल कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।
बताया जा रहा है कि युवक की शादी कुछ दिन में होने वाला था जिस शादी के लिए युवक पैसों की व्यवस्था करने में जुटा था और पैसों की व्यवस्था शायद नहीं होने पर ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हो गया।बहरहाल इस आत्महत्या की गुत्थी सन्ना थाना पुलिस सुलझाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.