ग्रामीण विकास के लिए हो रहे सभी निर्माण कार्यो का समय पर मूल्यांकन करें उपयंत्री – डॉ आशुतोष

ग्रामीण विकास के लिए हो रहे सभी निर्माण कार्यो का समय पर मूल्यांकन करें उपयंत्री – डॉ आशुतोष
जिला ब्यूरो चीफ ध्रुव जायसवाल
बैकुण्ठपुर दिनांक 12/3/23 – जिले में कराए जा रहे प्रत्येक ग्रामीण अधोसंरचनाओं के विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी कार्यों का समय पर मूल्यांकन करें। ग्रामीण विकास विभाग के उपयंत्रियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अधो संरचनाओं के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं इन सभी के गुणवत्ता पूर्ण निर्माण की जिम्मेदारी आपकी है। किसी भी परिस्थिति में गुणवत्ता से समझौता ना करें और निर्माण एजेंसी पर निरंतर निगरानी रखें। उन्होने कहा कि कोई भी कार्य यदि कम गुणवत्ता का होगा तो उसका वास्तविक लाभ कभी भी ग्रामीण जनों को नहीं मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ सभी अपने क्षेत्रों में कार्य करें और संवेदनशील होकर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ व्यवहार करें। कोई भी निर्माण एजेंसी किसी भी कार्य के लिए परेशान ना हो इसका भी ध्यान रखें। जिला पंचायत सीइओ ने मंगलवार को जिला पंचायत के मंथन कक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा कराए जा रहे समस्त कार्यों की प्रगति का आंकलन किया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। समीक्षा बैठक में उन्होने ग्राम पंचायत वार स्वीकृत और प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि बीते वर्षो में स्वीकृत हुए सभी प्रगतिरण कार्यों को आगामी 31 मार्च के पूर्व पूर्ण कराने के लिए प्रयास करें। साथ ही जिन कार्यों में राशि आहरण के बाद भी निर्माण एजेंसी द्वारा तय समय-सीमा में कार्य नहीं कराया गया है ऐसे सभी प्रकरणों को वसूली का प्रकरण चलाने के लिए जनपद पंचायत स्तर पर पत्राचार करें। उन्होने कहा कि कई छोटे कार्य जो अप्रारंभ हैं उन सभी को सूचीबद्ध करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी से बात करें और यदि उन्हे माह के अंत तक पूरा कराया जा सकता है तो कल से ही कार्य आरंभ कराएं। जिला पंचायत सीइओ ने कहा कि निर्माण एजेंसियों द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता के मानक के संबंध में पूर्व से ही अवगत करा दें और प्रत्येक चरण में कार्य स्थल पर जाकर स्वयं अवलोकन करें और तकनीकी मार्गदर्शन दें जिससे सभी अधोसंरचना के कार्य पूरी तरह से उपयोगी साबित हो सकें। इसके बाद उन्होने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के दोनों एसडीओ को भी ग्राम पंचायतों के सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री आभाष सिन्हा सहित आरइएस के सभी सब
