June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पत्रकार संगठन ने आयुष के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

1 min read
Spread the love

पत्रकार संगठन ने आयुष के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाएं …
सारंगढ़ । सारंगढ़ नगर के पत्रकार साथी गोविंद बरेठा के युवा पुत्र आयुष बरेठा की दिल की बिमारी को लेकर जहां पूरे जिले में एक आम से लेकर खास तक आयुष बरेठा की जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की आशा लिए हर संभव प्रयास करने के साथ ही सहयोग कर रहे इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के लिए एक आधार स्तम्भ संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ ही गुजरात उत्तरप्रदेश दिल्ली के अलावे अन्य राज्यों से अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति से जुड़े सदस्यों के अलावा सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी हर संभव मदद पत्रकार गोविंद बरेठा के युवा पुत्र आयुष बरेठा के लिए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला सारंगढ़ बिलाईगढ के आहवान पर कर रहे तो वहीं आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा के द्वारा भी छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा गया है जिसमें पीड़ित पत्रकार‌ गोविंद इ के युवा पुत्र आयुष बरेठा के इलाज के लिए पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता की मांग करते हुए आयुष बरेठा के लिए आपका एक सहयोग नयी जिंदगी व एक मुस्कान लाने की उम्मीद आप पर टिकी हुई है माननीय मुख्यमंत्री सहयोग करें जिसके लिए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ ही पूरे भारत में जुड़े अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का हर सदस्य आपका आभारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.