June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

दर्दनाक हादसा तीन लोगों की मौत कई गंभीर अधिक जानकारी के लिए पढ़े खबर

1 min read
Spread the love

दिनांक 5 /1/2024 के शाम एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, इस हादसे में दो लोगों के साथ एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा टोल नाका उड़ीसा रोड, ग्राम पंचायत झलमला के पास का बताया जा रहा है, बताया जा रहा हैं की यह दर्दनाक दुर्घटना दो मोटरसाइकिल के आपस में टकराने से हुई हैं,

बताया जा रहा है कि एक परिवार अपने बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेला देखकर घर वापस आ रहा था, वहीं सड़क की दूसरी ओर से धान मंडी से अपना धान बेचकर मोटरसाइकिल पर अपने घर वापस जा रहे कुछ ग्रामीणों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, टक्कर इतना जोरदार था कि इस टक्कर में कई लोगों की जान चली गई।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दो लोगों के साथ ही एक मासूम बच्चे की भी जान चली गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही इस दुर्घटना की जूट मिल पुलिस को लगी तो वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। साइन ग्रामीणों के द्वारा घटनास्थल पर रोड चक्का जाम भी किया जाना बताया जा रहा। नीचे पुलिस समझाइए इसके बाद खोला गया तथा और ग्रामीणों की सहायता से समय रहते घायलों को अपेक्स हॉस्पिटल पहुंचाया।

फिलहाल अभी तक यह पूरा मामला साफ नहीं हो सका है की दुर्घटना के क्या कारण थे और कितने लोगों की इस भयानक दुर्घटना में मौत हुई है। घटनास्थल पर जूट मिल पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुट गई है जांच के बाद ही इस पूरे घटना के कर्म का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.