June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

महापल्ली – व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत ऑटोमोबाइल के विद्यार्थियों का इंटर्नशिप कार्यक्रम के माध्यम से हो रहा कौशल विकास, सीख रहे स्वरोजगार का हुनर

1 min read
Spread the love

महापल्ली – व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत ऑटोमोबाइल के विद्यार्थियों का इंटर्नशिप कार्यक्रम के माध्यम से हो रहा कौशल विकास, सीख रहे स्वरोजगार का हुनर

व्यावसायिक विषय के अंतर्गत ऑटोमोबाइल के बच्चों को विद्यालय प्राचार्य जे सुजाता राव के मार्गदर्शन में ऑटोमोबाइल प्रशिक्षक मोहन साहू के द्वारा इंटर्नशिप गतिविधियां कराई जा रही है। शासन के आदेशानुसार व्यावसायिक शिक्षा में पंजीकृत कक्षा ग्यारहवीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को 10 दिवसीय एवं प्रति दिवस 8 घंटे के इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लेना है जिस हेतु विद्यार्थियों को प्रति दिवस ₹100 स्टाइपेंड स्वरूप में एवं इंटर्नशिप प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इसके अंतर्गत विद्यार्थी अपने आसपास के अपने ट्रेड से संबंधित जैसे ऑटोमोबाइल औद्योगिक कार्यस्थल पर अपने इंटर्नशिप कार्य पूर्ण कर सकेंगे।उपरोक्त इंटर्नशिप कार्यक्रम महापल्ली में संचालित ‘साहू ऑटोमोबाइल्स’,
इंड सिनर्जी लिमिटेड (इंड एग्रो) एवं अन्य औद्योगिक संस्थानों में ऑटोमोबाइल ट्रेड से संबंधित इंटर्नशिप कार्यक्रम संपादित कराये जा रहे हैं। इंटर्नशिप कार्यक्रम के द्वारा बच्चों में कौशल संबंधी विकास एवं साथ ही बौद्धिक विकास हो रहा है और बच्चे ट्रेड संबंधी प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। जो भविष्य में उनके स्वरोजगार एवं रोजगार के लिए मददगार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.