June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

श्री राम मंदिर गृह संपर्क अभियान समिति रायगढ़

1 min read
Spread the love

श्री राम मंदिर गृह संपर्क अभियान समिति रायगढ़

पंचमुखी हनुमान मंदिर बस्ती (वार्ड नं 17) के द्वारा आज दिनांक 02 जनवरी 2024 को अपनी बस्ती पंचमुखी मंदिर में मेरी बस्ती मेरी अयोध्या के अंतर्गत सभी राम भक्त परिवारजनों के घर-घर संपर्क और तिलक कर सभी को अयोध्या धाम में श्री राम लला मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पत्र, राम मंदिर की छायाचित्र, हनुमान चालीसा एवं श्री फल का वितरण किया गया। सभी रामभक्त परिवारजनों से आगामी 22 जनवरी 2024 को प्रातः 11:45 में अयोध्या में श्री राम लला का भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है जिस निमित्त बस्ती समिति का आग्रह है कि सभी राम भक्त एवं परिवारजन अपने-अपने घरों के बाहर रामज्योति जलावे तथा पंचमुखी मंदिर में दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रातः 9:30 बजे पहुंचे जहां प्रोजेक्टर के माध्यम से विजय महामंत्र जप के साथ प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया एवं अयोध्या जैसा राम मय वातावरण बनाया जायेगा। आज के निमंत्रण पत्रक वितरण में बस्ती के सौरभ अग्रवाल, कृष्ण कुमार केशरवानी, दयासागर मिश्रा, अनिरूद्ध भट्ट, शांतनु दुबे, संजय अग्रवाल, राघव खेमका, ऐश अग्रवाल, अमन अग्रवाल,आकाश मित्तल, प्रथम,आदि राम भक्तो ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.