May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किए जाने व राजस्व न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने की मांग को लेकर भाजपा विधि अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किए जाने व राजस्व न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने की मांग को लेकर भाजपा विधि अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन रायगढ़ (दैनिक रायगढ़ अंचल) 29 दिसंबर 2023. अधिवक्ताओं के साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा आए दिन विवादित स्थिति निर्मित करते हुए अमर्यादित व्यव्हार करते रहते हैं। जिसके उचित निराकरण हेतु भाजपा विधि प्रकोष्ठ रायगढ़ ने निम्न मांगों को रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपा है –
जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के अधिवक्ताओं के विरुद्ध की गई झूठी एफ.आई.आर. राजस्व न्यायालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा कराया गया जिसको शीघ्र वापस लिया जाए।
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किया जावे एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नोटरी नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी कर रायगढ़ जिले से संबंधित रायगढ़ घरघोड़ा लैलूंगा खरसिया तमनार खरसिया सारंगढ़ न्यायालय से अधिवक्ताओं का फॉर्म माननीय जिला न्यायाधीश रायगढ़ के माध्यम से जमा किया जा चुका है जिस पर शीघ्र कार्रवाई किया जाना उचित होगा ताकि नोटरी अधिवक्ताओं के माध्यम से आम जनता को भी सुविधा प्राप्त होगी।
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने तक किसी भी अधिवक्ता के विरुद्ध प्रथम सूचना दर्ज करने के पूर्व अधिवक्ता संघ की सहमति लिया जाना अनिवार्य किया जाए।
सभी राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों पटवारी के ऑफिस/ चेंबर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए जिसकी मॉनीटरिंग कलेक्टर द्वारा करते हुए 24 घंटा सार्वजनिक किया जाए।
दिनांक 28 दिसंबर 2023 को प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह यादव अधिवक्ता एवं सयोजक सुनील थवाईत अधिवक्ता उक्त दोनों के नेतृत्व में एवं सीएम नामदेव प्रदीप राठौर मुकेश साहू अधिवक्ता विधि प्रकोष्ठ सदस्य के उपस्थिति में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.