April 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

नमो विष्णु सरकार जनता की उम्मीदों में खरा उतरेगी:- ओपी

Spread the love

नमो विष्णु सरकार जनता की उम्मीदों में खरा उतरेगी:- ओपी

प्रेस क्लब के सम्मान समारोह में ओपी ने कहा जनता साय को देवता मानती है

रायगढ़:- केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने प्रथम नगर आगमन पर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कहा विष्णु देव साय जी के पास राजनीति का लंबा अनुभव है। उनका दीर्घ कालिक निर्णय प्रदेश मे युगंतकारी परिवर्तन लाएगी। केबिनेट मंत्री ने भाजपा की इस नई सरकार का नामकरण नमो विष्णु साय सरकार करते हुए कहा प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आ गई लेकिन रायगढ़ क्षेत्र से मुख्यमंत्री बनाकर डबल इंजन का अलग से लाभ मिला है मुझे मंत्री बनाकर एक छोटा इंजन अलग से जोड़ा गया है निश्चित रूप से रायगढ़ में दो सालो के अंदर आप सभी को विकास नजर आएगा। विष्णु देव साय जी को भरोसे की सरकार बताते हुए कहा ओपी ने कहा रायगढ़ की सड़को सहित बहुत से ऐसे मुद्दे है जिसे लेकर राजधानी में अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू हो गया है। विष्णु देव सरकार के काम के तौर तरीको से आम जनता को सुशासन का एहसास होगा। सार्वजनिक मंच से पुनः ओपी ने दोहराया कि भ्रष्टाचार स्वीकार नही होगा आम जनता से जुड़े किसी भी मुद्दे पर भ्रष्टाचार की शिकायत आयेगी तो उस पर कार्यवाही होगी। आम जनता के कामों के लिए क्राथमिकता होनी चाहिए। इस आयोजन के दौरान मिले समान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा ओपी ने कहा विष्णु देव सरकार ने शपथ लेते ही मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया गया। किसानो को बोनस गरीबों का मकान धान का समर्थन मूल्य सहित धान की मात्रा 21 क्विंटल के आदेश जारी कर दिए गए।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.