June 13, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

जिले के अग्रणी किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रीति बाला बैस के संरक्षण तथा प्राणी शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रमेश कुमार तंबोली के मार्गदर्शन पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन सपन्न

1 min read
Spread the love

जिले के अग्रणी किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में आज विश्व हृदय दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रीति बाला बैस के संरक्षण तथा प्राणी शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रमेश कुमार तंबोली के मार्गदर्शन पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्राणी शास्त्र विभाग के एमएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह पूर्वक भाग लिया
पोस्टर बनाकर छात्र-छात्राओं ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि किस प्रकार हम अच्छी आदतों को अपनाकर अपने हृदय को सुरक्षित रख सकते हैं एवं हृदय संबंधी बीमारियों से अपनी बचाव कर सकते हैं। इस अवसर पर भौतिक शास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ ए के पाणिग्रही रसायन शास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर धनेश सिंह एवं प्रोफेसर अशोक पटेल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई प्रथम स्थान प्रगति सिंह एमएससी तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान उमा एमएससी तृतीय सेमेस्टर श्रीवास एवं तृतीय स्थान जया पटेल एमएससी तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में प्राणी शास्त्र विभाग के प्रोफेसर विनीता पांडे एवं रंजना साहू ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.