May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पी. डी. महाविद्यालय में गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाया गया

1 min read
Spread the love

पी. डी. महाविद्यालय में गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाया गया
शासकीय पालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ में गाजर घास उन्मूलनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.पी यादव के द्वारा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं
छात्र-छात्राओं को स्वच्छता ही सेवा षपथ दिलाने के साथ शुरू हुआ। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग, खेल मैदान, सायकल स्टैंड तथा परिसर की साफ-सफाई, पौधे की कटाई- छटाई तथा स्वच्छता परिचर्चा आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी
,प्रो टी. एस. पैंकरा के नेतृत्व में करवाया गया। इस दौरान महाविद्यालय में आयोजित परिचर्चा में स्वच्छता को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई
इस अवसर पर महाविद्याल के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखे तथा स्वच्छता अभियान को सदैव अनवरत चलते रहने पर जोर दिया और महाविद्यालय में सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक रामरतन साहू आकाश सिंह राधेश्याम साहू एवं सभी स्वयंसेवकों की भागीदारी रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.