June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

घरघोड़ा जनपद पंचायत में बड़ा भूचाल आने के संकेत सदस्यों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के खिलाफ देखी जा रही है आक्रोश

1 min read
Spread the love

घरघोड़ा जनपद पंचायत में बड़ा भूचाल आने के संकेत

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नगरीय निकाय जनपद पंचायत में भी राजनीति गरमा गई है जिले के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा धरमजयगढ़ लैलूंगा नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया । घरघोड़ा की राजनीति अपने पूरे शबाब में है नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव के बाद घरघोड़ा जनपद पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी की सुगबुगाहट चल रही है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद सदस्यों में जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के खिलाफ आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है रुष्ठ जनपद सदस्यों की बैठकों का दौर चल रहा है । रुष्ट सदस्यों को मनाने के लिए महारास्ट्र दर्शन को इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है । परंतु जनपद सदस्यों का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है घुमाने के नाम पर समाचार पत्रों में छपे खबरों से जनप्रतिनिधियों में आक्रोश और ज्यादा फैलने की बात सामने आ रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.