April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सावन रथ यात्रा के प्रारंभ होते ही घरजियाबथान क्षेत्र में खुडखुडिया जुवा का खेल शुरू

Spread the love

सावन रथ यात्रा के प्रारंभ होते ही घरजियाबथान क्षेत्र में खुडखुडिया जुवा का खेल शुरू

आज पाकरगांव के रथयात्रा में खुडखुडिया जुवा खेल की महफिल सजने की संभावना

पत्थलगांव–/ सावन झूला रथ का कार्यक्रम इन दिनों पत्थलगांव पाकरगांव घरजियाबथान क्षेत्र में चल रहा है जहाँ आम लोगो के मनोरंजन के लिये पकवान मिष्ठान के अलावा झूला, खेल तमाशा का आयोजन भी रहता है जिसका क्षेत्र के लोग मनोरंजन के तहत लुत्फ उठाते हैं।वही कुछ ऐसे भी खेल वाले झारखंड व उड़ीसा से इन रथ यात्रा में आते हैं जो इस ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले ग्रामीणों को लूटते है जिसका नाम है खुड्डखुडिया जिसमे डब्बे से नम्बरिंग गोटी निकाला जाता है,वही एक खेल होता स्टायगर खेल जिसमे नम्बरिंग रहता है और नम्बर के आधार पर लोगो से पैसा दाव पर लगाया जाता है, इस गेम में विशेष बात यह रहती है कि इस प्रकार के जुवा खेलाने वाले अपने पास एजेंट रखते हैं जो इनके ही लोग रहते हैं, जिन्हें पब्लिक के सामने हजारों हजारों रुपये जीता देते हैं जिसके लालच में भोले भाले ग्रामीण आ जाते है और अपनी मेहनत की कमाई को इन फ्राड जुवा खिलाने वालो के पास लुटा देते हैं जो खेल रात दो बजे तक चलता है। और ग्रामीणों से हजारों हजारों रुपये जुवा के नाम पर लूट लिया जाता है।बताया जाता हैं कि इस जुवा के ऐसे ऐसे सौकीन है कि उड़ीसा और झारखंड से भी खुड्डखुडिया खेलने आते हैं जिन्हें जुवा खिलाने वाले फोन कर बुलाते हैं। यह भी बताया जाता है कि इन जुवा खिलाने वालो के द्वारा बकायदा कुछ स्थानीय लोगों को अपने साथ रखा जाता है जो विषम परिस्थिति में इनका साथ देते हैं।तथा पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रहने पर किसी ऐसे घर की व्यवस्था करते हैं जहाँ रात दो से तीन बजे तक यह खेल चलता है। और ऐसे लोग अगल बगल से बकायदा पहरेदारी करते हैं।

मिली जानकारी अनुसार कल 25 अगस्त को पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ठाकुर मुड़ा के रथ यात्रा कार्यक्रम में यह खेल जोर सोर से चला और आज 26 अगस्त को पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में रथ यात्रा है जहा इनका खुड्डखुडिया नामक जुवा आज जोर शोर से चलेगा ऐसी खबर मिल रही है । सूत्रों के अनुसार दिनांक 29 अगस्त को ग्राम घरजियाबथान में रथ यात्रा है यह जुवा का खेल 29 तारिक से लगातार दो से तीन दिनों तक चलेगी,जहा दूर दूर से इस जुवा के खेल में भाग लेने आते हैं ऐसा बताया जा रहा है। वही कुछ ऐसे नागरिक भी है जो समाचार के माध्यम से पुलिस प्रशासन से गुहार लगाया है कि इन जुवा खेलाने वालो पर प्रतिबंध लगाया जा कर क्षेत्र के उन ग्रामीणों को ऐसे बुरी लत से बचाया जाए।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.