April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

प्रेस क्लब अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया

Spread the love

प्रेस क्लब अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया

पत्थलगांव–/ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पत्थलगांव में 76वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रेस क्लब पत्थलगांव के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी द्वारा नई दुनिया कार्यालय के सामने ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। प्रेस क्लब के संरक्षक वेद प्रकाश मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और हमें भी अपने देश की रक्षा के लिए तन मन धन से अपने आप को प्रेरित करना चाहिए। प्रेस क्लब के ध्वजारोहण के मौके पर सुरेंद्र चेतवानी(नई दुनिया )मुकेश अग्रवाल(संपादक जशपुर एक्सप्रेस, जिला प्रतिनिधि समवेत शिखर),सौरभ त्रिपाठी(जशपुरांचल) अभिषेक(पब्लिक न्यूज ),आकाश शर्मा ,निशामुद्दीन खान(अंबिका वाणी) ,दीपेश रोहिला,( अमन पथ) दिनेश अग्रवाल (आज का आलाप) ,कमलेश अंबस्थ (रायगढ़ संदेश)सहित सभी अन्य पत्रकार गण, नागरिकगण एवं स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

प्रेस क्लब के संरक्षक हरगोविंद अग्रवाल के नेतृत्व में प्रेस क्लब के सदस्यों ने विधायक राम पुकार सिंह को गुलदस्ता भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई प्रेषित की।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.