June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

रायगढ़ का सुशांत चमकेगा सांस्कृतिक धानी हरियाणा में

1 min read
Spread the love

रायगढ़ का सुशांत चमकेगा सांस्कृतिक धानी हरियाणा में

रायगढ़ का सुशांत करेगा राष्ट्रीय शिविर में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

डिग्री कॉलेज रायगढ़ के सुशांत का हुआ राष्ट्रीय एकता शिविर में चयन

राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए चयनित हुआ सुशांत

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़,संबद्ध शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के होनहार,सक्रिय,कला एवं कौशलो से निपुण और उत्कृष्ट छात्र सुशांत पटनायक का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर हरियाणा के लिए हुआ है।यह राष्ट्रीय एकता शिविर 18 जुलाई से 24 जुलाई तक हरियाणा के मीरपुर (रेवारी) में आयोजित होगी।
शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से 04 स्वयंसेवक और पूरे छत्तीसगढ़ से कुल 08 स्वयंसेवक ही इस शिविर में शामिल होंगे। सुशांत डिग्री कॉलेज से एकमात्र ऐसे छात्र है जिन्हे राष्ट्रीय एकता शिविर में सहभागिता का अवसर मिला है।महाविद्यालय के लिए यह हर्ष का अवसर है की सुशांत इसी महाविद्यालय से बढ़कर राष्ट्रीय स्तर तक बहुत ही कम समयावधि में जा पहुंचा है।निरंतर पिछले दो वर्षो से सुशांत महाविद्यालय में सक्रिय रहकर आपके कला,कौशलों से महाविद्यालय का नाम रौशन करता रहा है।
पूर्व में सुशांत का चयन राष्ट्रीय युवा महोत्सव कर्नाटक के लिए भी हुआ था जिसमे सुशांत एकमात्र रायगढ़ जिले से थे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सुशांत विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों में शासन-प्रशासन के साथ मिलकर भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।
इन्ही कार्यों और गतिविधियों को देखते हुए इन्हें इसी वर्ष जिला स्तरीय श्रेष्ठ रासेयो स्वयंसेवक के रूप में माननीय उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

सुशांत के चयन पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.प्रो.ललित प्रकाश पटेरिया,विश्वविद्यालय रासेयो प्रकोष्ठ कार्यक्रम समन्वयक डॉ.सुशील कुमार एक्का,डिग्री कॉलेज रायगढ़ की प्राचार्य डॉ.प्रीतीबाला बैस,रासेयो रायगढ़ के जिला संगठक श्री भोजराम पटेल,नेयुके जिला युवा अधिकारी श्री चंद्रभूषण चौबे,डिग्री कालेज रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.कपूरचंद गुप्ता और सम्पूर्ण राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार सह सभी शुभचिंतकों,परिजनों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.