राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर एवं विधायक रामपुकार सिह बैंक के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन किया

राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर एवं विधायक रामपुकार सिह बैंक के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन किया
पत्थलगाव : एक दिवसीय जशपुर जिले के प्रवास पर अध्यक्ष छ.ग. राज्य सहकारी बैंक अपेक्स बैंक,कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त बैजनाथ चंद्राकर रविवार को पत्थलगांव पहुंचे।वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बैजनाथ चंद्राकर ग्राम मदनपुर इंजको पहुंचकर अपेक्स बैंक की शाखा का नवीन भवन निर्माण के लिए विधि-विधान पूर्वक भूमिपूजन किया।जिसके बाद उक्त स्थल समीप सभा आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रामपुकार सिंह द्वारा ने की।इस मौके पर ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य रतना पैकरा,पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल, रविंद्र सिंह भाटिया डीडीसी बुधयारीन सोनी,पार्षद सतीश पूर्व बीडीसी प्रवीण शर्मा अग्रवाल,सरपँच श्रवण सिंह सिदार राजेंद्र अग्रवाल पास्कल पन्ना,संचालक अजय बंसल,अभिषेक तिवारी,अपेक्स बैंक व सोसायटी के प्रबंधक एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस शुभ अवसर पर विधायक रामपुकार सिंह ठाकुर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ने कहा कि छग राज्य सहकारी बैंक मर्यादित द्वारा पत्थलगांव की पावन धरा पर अपेक्स बैंक का स्वयं का भवन निर्माण होने जा रहा है। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जो योजनाएं संचालित हो रही है।उस योजना के माध्यम से नागरिकों का बैंकों से नाता बहुत ही निकट बना है।खासकर किसानों की बात करें तो जब से छग में सरकार बनी है अपेक्स बैंक से किसानों के धान बिक्री का तादाद बढ़ा है।उन्होंने कहा हम सभी के लिए खुशी की बात है कि 107लाख मैट्रिक धान खरीदी किया जाना राज्य सरकार के लिए बहुत बड़ी बात है।राज्य सरकार ने अपने बलबूते पर किसानों का धान इतनी बड़ी तादाद में खरीदी की जा रही है।राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से बोनस के रूप में जो राशि मिल रही है यह भुगतान भी छोटा-मोटा नहीं है। आने वाले समय में 2800रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान का रेट मिलने की जो बातें चर्चा में है राज्य सरकार की ओर से धान का रेट बढ़ने वाला है।ऐसी सरकार किसानों के हित में जो कार्य कर रही है।क्षेत्र में अपेक्स बैंक की शाखा का होना बहुत ही जरूरी था जो आज हमें मिल रहा है। किसानों को जो दिक्कत होती थी वह अब बहुत हद तक दूर होगी।और आने वाले समय में जब भवन तैयार हो जाएगा तो हमें भी उस भवन का लाभ मिलेगा जिससे किसान परेशान नहीं होंगे।उन्होंने सहकारी बैंक अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर समेत अधिकारियों कर्मचारियों से आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व भवन तैयार करने का आग्रह किया। अंत में उन्होंने ग्राम पंचायत इंजको को बधाई दी एवं धन्यवाद कहा
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से पत्थलगांव के ग्राम मदनपुर इंजको में अपेक्स बैंक की शाखा के भवन निर्माण हेतु भूमि चयन की गई।उन्होंने कहा यह संभव तब हुआ जब हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुझे कहा कि अपेक्स बैंक में आपका पहला कार्य गांव के किसान 25से30 किलोमीटर दूर से आकर बैंकों में लंबी लंबी लाइन लगाने की जो तकलीफ झेल रहे है उनकी चिंता पहले करें।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर यह भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है जिसका आज भूमिपूजन किया गया।इन 5 सालों में 8भवनों को बनाने की तैयारी की जा रही है।इसी क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश को एक ऐसे मुख्यमंत्री मिले है जो सबसे पहले गांव के गरीब, किसान,आदिवासी भाई बहनों की ओर विशेष रूप से ध्यान दे रहे हैं।जो कई वर्षों से शोषित और पीड़ित हो रहे थे उन्हें मदद करने नए नए अभियान और जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है।उन्होंने कहा विगत दिनों पूर्व राजीव गांधी न्याय योजना का लिस्ट जारी हुआ मुख्यमंत्री के क्षेत्र पाटन से साढ़े 24लाख किसानों के खाते में पैसा आना शुरू हो गया।वे स्वयं किसान पुत्र है जिससे उन्हें यह मालूम है कि एक किसान को अपनी फसल को लगाने, तैयार करने और काटने में कितनी तकलीफ होती है।इस दर्द को मुख्यमंत्री भली-भांति जानते हैं।जो योजनाएं छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल द्वारा लागू की गई है उसे लेकर आने वाले 5 साल में भी जनता का समर्थन भरपूर मिलेगा।उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान को बढ़ाने का अगर किसी ने कार्य किया है तो वह कार्य भूपेश बघेल ने किया है।जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से किसानों के उत्थान हेतु कदम उठाए जा रहे है।सहकारी समिति किसानों के लिए केसीसी,मछली पालन,गौ पालन, उद्यानिकि,अल्पकालीन ब्याज देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रही है।वहीं साथ ही जिले में करीब चार सौ किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत धान की प्रथम क़िस्त नही मिलने पर उन्होंने कहा कि किसानों को जल्द बोनस राशि दिलाने के दिशा में कार्य किया जा रहा है, किसी कारणवश राशि नही मिलने पर सबन्धित अधिकारी को जल्द राशि दिलाने की बात कही है।
इस दौरान गौ सेवा आयोग सदस्य शेखर त्रिपाठी ने अपने उद्वोधन में अन्नदाता किसानों को नमन करते हुए कहा कि बड़े की खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच के तहत प्रदेश के किसान खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है।पूर्व में किसानों को भारी तकलीफ उठानी पड़ती है।लेकिन अब समस्त समस्याओं का निराकरण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।किसानों को पूर्व में 2–3 दिन लाइन में लगने पर भी धान बेचे गए राशि का भुगतान नहीं हो पाता था और दर दर भटकना पड़ता था।मगर पत्थलगांव के लिए यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है कि अपेक्स बैंक की शाखा का नवीन भवन निर्माण होगा।प्रदेश की कांग्रेस सरकार सर्वप्रथम अगर किसी के लिए सोचती है तो व्यापारी,उद्योगपतियों से पहले किसान भाइयों के लिए सोचती है।2018 विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में किए गए वादे हमारे लगभग लगभग पूरे हो चुके है।सबसे बड़ी घोषणा जो थी वह किसान भाइयों को मालूम होगा किसान पुत्र भूपेश बघेल ने डेढ़ घंटे के अंदर किसानों का कर्जा माफ किया।
वहीं संचालक अजय बंसल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जो स्वयं एक किसान पुत्र हैं।प्रदेश के किसानों को होने वाली परेशानियों के बारे में भी समस्त जानकारी उन्हें रहती है।हमारे छग राज्य सहकारी बैंक अपेक्स बैंक के ऊर्जावान अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर जी ने उन कठिनाइयों से आप किसान भाइयों को निजात दिलाने हेतु अत्यंत प्रयास किया और जिला प्रशासन से लगातार संपर्क करके भूमि उपलब्ध कराया अब जल्द ही भवन बनकर तैयार होग



