June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पहाड़ी कोरवा महिला से दुष्कर्म मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

BJP नेता के घर चल रही बर्थ-डे पार्टी में पहाड़ी कोरवा महिला से दुष्कर्म… आरोपी नेता गिरफ्तार

. पत्थलगांव राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष जनजाति कोरवा महिला से बीजेपी नेता के घर चल रही बर्थ-डे पार्टी में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बीजेपी नेता के घर चल रही पार्टी में इतनी हैवानियत हुई कि महिला के बेहोश होने तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उस महिला को निवस्त्र जंगल में ही छोड़ दिया गया. सुबह-सुबह जब मनरेगा में काम करने जा रही महिलाओं ने पीड़िता को देखा तो इसकी जानकारी उन्होंने पीड़िता के घर वालों को दी, जिसके बाद वे पीड़िता को अपने घर लेकर आए और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की.।
पहले तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन बात जैसे-जैसे राजनीतिक गलियारों में फैलती गई और पुलिस के उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद बगीचा थाने में आरोपी बीजेपी नेता और सामरबहार के पूर्व जनपद सदस्य सरयू पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरी घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने की है.।
. वहीं अब इस मामले में पुलिस ये भी जांच कर रही है कि दुष्कर्म करने वाले लोगों में सिर्फ एक भाजपा नेता था या बर्थ-डे पार्टी में शामिल कुछ अन्य लोगों ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया.

पीड़ित परिवार के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में यदि बर्थ-डे पार्टी होती है तो सभी चले जाते है. इस मामले में भी ऐसा ही हुआ. यहां पार्टी में शामिल होने पीड़िता का पूरा परिवार गया था, लेकिन थोड़ी देर बाद परिवार लौट आया और पीड़िता वहीं रूक गई, जिसके बाद उसके साथ ये हैवानियत हुई. वहीं इस मामले में पुलिस पीड़िता से भी पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.