राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में मीडियाकर्मियों को प्रशिक्षु IPS ने दी तमाचा मारने की धमकी, वीडियो हो रहा वायरल लोग कह रहे हैं भूपेश राज में पत्रकार सुरक्षित नहीं



राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में मीडियाकर्मियों को प्रशिक्षु IPS ने दी तमाचा मारने की धमकी, वीडियो हो रहा वायरल लोग कह रहे हैं भूपेश राज में पत्रकार सुरक्षित नहीं
दैनिक रायगढ़ अंचल – रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव स्थल में मीडियाकर्मियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। मीडियाकर्मी ने आरोप लगाया है कि मीडिया गैलरी में प्रशिक्षु IPS उदित पुष्कर ने तमाचा मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो सामने आया है।
देखिये विडियो —
बता दे कि रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में तीन दिनों तक ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन किया गया है। महोत्सव के दूसरे दिन पुलिस और मीडियाकर्मी के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है जिसमे साफ देखा जा सकता है कि, IPS की धमकी के बाद मीडियाकर्मी आक्रोशित हुए हैं।
बताया जा रहा है कि मामला एंट्री को लेकर गरमाया था। मीडिया कर्मियों ने आईपीएस को प्रेस कार्ड भी दिखाया मगर साहब के तेवर इतने गर्म थे की सीधा तमाचा मारने की धमकी देने लगे। जब मीडियाकर्मियों ने विरोध जताया तो भी साहब उंगली दिखा कर बत्तमीजी करते नजर आए. जो वीडियो में साफ देखने को मिल रहा
