June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

शादी घर में बाजा बजाने आए कोरवा युवक की संदिग्ध मौत

1 min read
Spread the love

शादी घर में बाजा बजाने आए कोरवा युवक की संदिग्ध मौत,

पत्थलगांव जसपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र की घटना इस प्रकार है शादी में बाजा बजाने आए एक कोरवा युवक की संदिग्ध मौत हो गई है कैसे क्या हुआ किसी को कोई पता नहीं यहां तक की उसके खुद के साथी को भी मौत का पता नहीं चला।मृतक कोरवा युवक फरसा बहार थाना क्षेत्र के वनमुंडा का रहने वाला है और नाम उसका मोहन( 34)वर्ष बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक मृतक अपने बाजा पार्टी (टीम ) के साथ शादी घर में बाजा बजाने टाक मुंडा गांव आया था।शादी में बाजा बजाने के बाद रात में वह अपने साथियों के साथ खाना खाकर सो गया।सुबह सुबह जब बारिश शुरू हुई और साथियों ने जब उसे जगाना शुरू किया तो वह जागा ही नहीं ।बाद में पता चला की उसकी मौत हो चुकी है।
फरसा बहार पुलिस थाना के द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.