April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

ग्राम भद्रा में आयोजित टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में पहुंचे गनपत जांगड़े

Spread the love

ग्राम भद्रा में आयोजित टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में पहुंचे गनपत जांगड़े

कुर्दा की टीम ने भांठागांव को दी मात

कोसीर। महानदी तट ग्राम भद्रा में भव्य टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां फाइनल मुकाबला कुर्दा व भांठागांव के टीम के बीच खेला गया कुर्दा की टीम विजयी हुई ।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि,विशिष्ट अतिथि वैजयंती लहरें जिला पंचायत सदस्य,विष्णु नारायण चंद्रा जिला कांग्रेस महामंत्री,अशोक वर्मा पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिमा मल्होत्रा सरपंच,विनोद मधुकर सरपंच प्रतिनिधि की गरिमामय उपस्थिति में आज का समापन समारोह संपन्न हुआ सर्वप्रथम अतिथियों ने टास कराया उसके बाद मैच प्रारंभ हुआ मैदान पर विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े ने भी हाथ आजमाएं और क्रिकेट का आनंद लिया साथ ही खिलाड़ियों का भी उत्साह वर्धन किए तत्पश्चात विजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कृत कर बधाई और शुभकामना दी इस कड़ी में गनपत जांगड़े ने विजय टीमों को शुभकामना देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष आपके द्वारा भव्य क्रिकेट आयोजित कराई जाती है जो सराहनीय है इसी तरह खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़े व अपने अपने माता-पिता का नाम रौशन करें आप सबके द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में हम सबको शामिल होने सौभाग्य प्राप्त होता है जो खुशी की बात है मैं पुनः दोनों टीम को बधाई और शुभकामना देता हूं इस अवसर पर सरपंच श्रीमती प्रतिमा विनोद मल्होत्रा, प्रहलाद,आनंद,रमेश जोल्हे, मनहरण भारती,रोहित
महिलाने,कोश राम,गौरी शंकर,भरत,गोरे भारती,सुनील देवी,मीना जोल्हेे,ईश्वर रत्नाकर संतोषभारती,यादराम महिलाने, बरतमहिलाने,
शिव,पुकराम एवम आयोजन समिति, मितानीन बहने ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.