April 18, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

जैजेपुर जांजगीर में आयोजित श्री 51 कुंडीय रुद्राक्ष महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जागड़े और लोकप्रिय कांग्रेस नेता गनपत जांगड़े व सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं शामिल हुए

Spread the love

जैजेपुर जांजगीर में आयोजित श्री 51 कुंडीय रुद्राक्ष महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जागड़े और लोकप्रिय कांग्रेस नेता गनपत जांगड़े व सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर व्यासपीठ पर विराजमान श्री रामगोपाल जी महराज से आशीर्वाद लेकर समस्त प्रदेश व क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना की है , विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने अपने उद्बोधन में बोली यह रुद्राक्ष महायज्ञ समस्त जगत के सुख शांति समृद्धि के लिए आयोजित की गई है और हमारे सारंगढ़ से गुजर कर रुद्राक्ष रथ यात्रा जैजैपुर में विश्राम हुई जहां महायज्ञ और श्रीमद् भागवत का समागम हुआ है इस समागम में शामिल होने का सौभाग्य उन्हें हुआ साथ ही सभी क्षेत्रवासियों से मिलने का मौका मिला आज विधायक के पद से सभी लोगों के सामने खड़ी हूं सभी लोगों का आर्शीवाद का फल है ,आप सबने अपना फर्ज निभाये अब आप सबका सेवा करना कर्तव्य है मेरा हमेशा क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए तत्पर रहने की बात कही उसके बाद रुद्राक्ष शिवलिंग की पूजा अर्चना कर सभी सारंगढ़ विधानसभा सभा वासियों की सुख समृद्धि सदा रखने के लिए भगवान् से मंगल कामना की वही सारंगढ़ विधायक की कुशल नेतृत्व से लोग अभिभूत हुए और विधायक की जय जय कारा से गुंजा कार्यक्रम स्थल वही भागवत सुनाने आये गुरू जी भी सारंगढ़ विधायक की प्रशंसा करते थक नहीं रह रहे थे।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.