May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

श्रीमद् भागवत महापुराण का दिव्य आयोजन प्रारंभ

1 min read
Spread the love

श्रीमद जगद्गुरु द्वारिका पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा स्वयं व्यास गद्दी में विराजमान होकर बेमेतरा के सक्रिय विधायक श्री आशीष छाबड़ा के रायपुर रोड स्थित निवास स्थान प्रांगण में दिनांक 26.1.2o23 से 2.2.2o23 तक मंगलमय वातावरण में श्रीमद् भागवत महापुराण का दिव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है प्रथम दिवस महाराज श्री द्वारा गोकर्ण महात्मा की कथा सुनाई जाएगी तथा क्षेत्र वासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया है तथा महिलाओं द्वारा मंगल कलश यात्रा गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर ढोल बाजे गाजे के साथ कथा स्थल विधायक निवास प्रांगण में पहुंचा है इस अवसर पर काफी संख्या पर जिले के विभिन्न विकास खंडों से भक्त वृंद सनातन धर्मावत धर्मावलंबी को मानने वाले श्रद्धालु गण काफी संख्या में पहुंचे हुए हैं तथा लोगों में शंकराचार्य जी के मुखारविंद से भागवत सुनने की जिज्ञासा व्याप्त है विशाल सभा भवन का निर्माण स्वयं विधायक के द्वारा किया गया है कथा सुनने हेतु कांग्रेसी विधायक आशीष छाबड़ा के माता पिता स्वयं यजमान के रूप में सम्मिलित हो रहे हैं शहर में महाराज श्री के आगमन से चारों तरफ मंगलमय वातावरण व्याप्त हो गया है एवं लोगों में उत्साह एवं खुशियों का संचार होते देखा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.