April 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में मतदाता जागरूकता दिवस कार्यकम का आयोजन

Spread the love

ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में मतदाता जागरूकता दिवस कार्यकम का आयोजन

पत्थलगांव ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में आज मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व ) पत्थलगांव श्री आर. एस. लाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मेंआशादीप (N.G.O. )के डायरेक्टर फादर श्री याकूब कुजुर एवं फुलजेंस एक्का उपस्थित रहे।महाविद्यालय की आईक्यूएसी प्रभारी सुश्री अनुपमा प्रधान विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन ,सरस्वती वंदना एवं राज्य गीत की गायन के साथ हुआ।अध्यक्षीय उद्बोधन में सुश्री प्रधान मैडम ने मतदाता जागरूकता दिवस की पृष्ठभूमि एवं लोकतंत्रीय व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया।उद्बोधन के क्रम में मुख्य अतिथि श्री आर. एस.लाल(sdm)ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए जागरूक मतदाता का होना अति आवश्यक है,भारत में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है इसलिए सभी भारतवासियों के लिए अपने मत का प्रयोग सोच समझकर करनी चाहिए।हमेशा अपने वोट योग्य उम्मीदवार के पक्ष में ही करना चाहिए अन्यथा शासन अयोग्य व्यक्ति के हाथ में आ जाएगा जिससे देश का विकास अवरुद्ध होने का डर हो जाएगा इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर योग्य व्यक्ति के पक्ष में करना चाहिए तभी देश में योग्य एवं कुशल प्रशासक चुनकर आएंगे ।कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं की ओर इंगित करते हुए कहा कि महाविद्यालयीन शिक्षा की दहलीज तक पहुंचते ही अधिकतर छात्र-छात्राओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो जाती है ऐसे में सभी विद्यार्थियों को अपने मताधिकार के प्रति सचेत रहकर चुनाव की प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से भाग लेना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं की मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है उन्हें अवश्य रूप से मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना चाहिए और वोटर आईडी कार्ड प्राप्त कर लेना चाहिए

|उद्बोधन के क्रम में श्री याकूब कुजूर ने छात्र -छात्राओं को मतदान प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमअधिकारी प्रो. टी.आर.पाटले के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ Iकार्यक्रम का संचालन राजनीतिक विज्ञान विभाग के अतिथि प्राध्यापक श्री छबील चंद्रवंशी तथा आभार प्रदर्शन श्री अनिल यादव के द्वारा किया गया |कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. डी. के अम्ब्रेला, डॉ. बी.के. राय , प्रो. आर.एस. कान्त , श्री .एस.के. मारकण्डे (सहा. प्रा.) श्री जे के भगत (सहा. प्रा. ), श्री अरविंद लकड़ा (सहायक प्रा.)एवं अतिथि प्रा. श्री नीलम मंडावी ,कु. पूनम प्रधान, कु. जागृति पैकरा एवं सतीश खलखो तथा अधिक से अधिक संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.