April 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

एच 43 पर चलती ट्रक में शार्ट सर्किट से लगी आग

Spread the love

एच 43 पर चलती ट्रक में शार्ट सर्किट से लगी आग,

पत्थलगांव। पत्थलगांव अम्बिकापुर रोड प्रकाश हाई स्कूल के समीप एनएच-43 पर रविवार के दोपहर चलती ट्रक में आग लग गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं पत्थलगांव में आपात काल के लिये कोई सुविधा नजर नही आ रही

मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव के ग्राम पलीडीह में स्थित परशुराम अग्रवाल की राइस मिल से चावल लोड कर उनकी ट्रक करमीटिकरा स्थित एफसीआई गोदाम जा रही थी, तभी अम्बिकापुर रोड प्रकाश हाई स्कूल के पास पहुची थी। तभी चालक देखा कि ट्रक के केबिन के नीचे आग लग गई तभी आनन फानन में वह ट्रक से कूद अपनी जान बचाई और आग लगने की सूचना तत्काल मालिक को दी। सूचना पाते ही परशुराम एवम उनके परिजनों के द्वारा वहां पहुंच कर यहां के स्थानीय लोगों की मदद से आग में काबू तो पा लिया गया। इस घटना में वाहन में रखे चावल का अधिक नुकसान तो नही हुआ। पर समय रहते इस वाहन में लगी आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
वही इस हादसे के दौरान देखा गया की नगरपंचायत में आपात काल की सुविधा शून्य है। लोगों का कहना है कि आग लगने के तुरत बाद नगरपंचायत को दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क किया पर नगरपंचायत के द्वारा किसी भी प्रकार सहायता नही मिलता देख घटनास्थल के पास स्थित घरों से पानी एवम अन्य संसाधनों के माध्यम से इस आग पर काबू पा लिया गया। वहीं सोचने वाली बात है कि यदि शहर में कोई बड़ा हादसा हो जाये तो नगरपंचायत किस तरह से तैयार है।

(दमकल की कमी से जूझ रहा नगरपंचायत, नगरवासियों को होना पड़ता है परेशान)

इस घटना से अंदाज लगाया जा सकता है कि पत्थलगांव नगर की नगरप्रशासन आगजनी के घटना से निपटने के लिये किस तरह से तैयार है। वहीं नगरपंचायत में एक दमकल वाहन है, जो कि आग बुझाने में हमेशा असमर्थ नजर आती है। दमकल कर्मचारी की भूमिका निभा रहे नगर पंचायत के कर्मचारियों को अग्निशमन का प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया है। ऐसे में कल्पना की जा सकती है कि शहर में आगजनी की कोई बड़ी घटना हो जाने पर आग को फैलने से रोकने में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व में भी आगजनी के कई घट चुकी है पर यहां के वाहन हमेशा खराब एवम अन्य कई प्रकार से असमर्थ दिखाई देती है, जिसे देखते है अन्य स्थानों से दमकल के वाहनों का सहारा लिया जाता है। वही नगरपंचायत में अन्य अनुपयोगी सामानों की खरीदी कर दी जाती है परंतु ऐसे आपातकाल के लिये क्यो कदम नही बढ़ा रहा ये एक सबसे बड़ा सवाल है।
 

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.