April 18, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

खराब रोड रास्ता,बिजली,मोबाइल टावर,की समस्या से परेशान पूरा गांव इकट्ठा होकर किसान नेता अशवन्त तुषार साहू को समस्या बताया

Spread the love

खराब रोड रास्ता,बिजली,मोबाइल टावर,की समस्या से परेशान पूरा गांव इकट्ठा होकर किसान नेता अशवन्त तुषार साहू को समस्या बताया

महासमुंद विधानसभा मिशन 2023 क्षेत्र सिरपुर, कसडोल के अंतर्गत आने वाली वन ग्राम छतालडबरा के ग्रामीणों ने काम बुता बंद कर पुरा गांव इकट्ठा होकर जन चौपाल लगाकर खराब रोड रास्ता,बिजली,मोबाइल टावर,की समस्या से परेशान पूरा गांव इकट्ठा होकर किसान नेता अशवन्त तुषार को फोन कॉल के माध्यम से सिरपुर ,कसडोल क्षेत्र के वन ग्राम छतालडबरा बुलाकर अपनी समस्याओं को बताया और राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा
ग्रामीणों ने बताया कि छत्तालडबरा 4-5 पिढ़िया अर्थात 80-90 वर्ष
स्थाई बसा हुआ है आदिवासी व अन्य समाज के लोग परंपरागत वन निवासी है, छताडबरा की जनसंख्या लगभग 350-400 महिला पुरुष निवास करते आ रहे हैं, इस गांव को स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार आदि अवश्य सरकारी योजनाओं से वंचित रखा गया है, ग्राम पंचायत रवन का आश्रित वन ग्राम छतालडबरा रवन की दूरी 12 किलोमीटर है इस ग्राम को स्वतंत्र भारत देश के आजादी के बाद आज तक किसी भी तरह से सुविधा युक्ता आवागमन मार्ग नहीं है फल स्वरूप गंभीर समस्याओं का सामना करते आ रहे हैं, शासन प्रशासन सहित अन्य समस्त विभागों के अधिकारियों द्वारा आज तक ग्राम विकास योजनाओं से कोसों दूर है, भी वन विभाग की मन -मौजी नीति नियम का राज्य आज भी कायम है,तब जाकर किसान नेता अशवन्त तुषार साहू जी ने वन निगम रायपुर के आर.जी.एम प्रभात मिश्रा जी को अमलोर से छतालडबरा से रवन जाने मार्ग के कई जगह पर टूटे हुए पुल व खराब रोड रास्ते का फोटो खींचकर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज कर उनको फोन कॉल कर बताया कि मैं खुद कार से आया हूं अमलोर से छतालडबरा दूरी 3-4 किलोमीटर होगा, खराब रास्ते के कारण दूरी तय करने में 1 घंटा लग गया, समस्या से अवगत कराया और आगे कहा कि अभी किसानों को 4 माह मेहनत का कमाई धान बेचने के लिए सोसायटी जाना पड़ता है रोड खराब होने के कारण ग्रामीणों को धान बेचे जाने व राशन लाने ,स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को आने जाने में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ,और हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण खराब रोड रास्ता में आने जाने में डर का माहौल हमेंशा बना रहता हैं ,आर.जी.एम मिश्रा जी ने किसान नेता को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द से जल्द मुरम डालकर रोड रास्ता का रिपेयरिंग कार्य प्रारंभ किया जाएगा |

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.