June 13, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

संत शिरोमणि श्री जलाराम बाबा की 223वी जन्मजयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी

1 min read
Spread the love

संत शिरोमणि श्री जलाराम बाबा की 223वी जन्मजयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी

श्री गुजराती समाज के परम श्रधेय संत शिरोमणि श्री जलाराम बाबा की 223वी जन्मजयंती 31 अक्टूबर सोमवार को सुभाष चौक स्थित श्री जलाराम मंदिर में भव्य रूप से आयोजित होगी।
श्री जलाराम सत्संग मंडल अध्यक्ष श्री अमित पोपट ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल के बाद इस वर्ष यह आयोजन भव्य रूप से मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में सुबह 8 बजे बाबा की पूजा के पश्चात सुबह 9 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, शोभा यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस जलाराम मंदिर आयेगी इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से महाप्रसाद दिया जाएगा साथ ही शाम को सुंदर कांड पाठ, भजन संध्या व रास गरबा कार्यक्रम के पश्चात रात्रि 8 बजे महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।
श्री जलाराम सत्संग मंडल के सदस्यों ने गुजराती समाज के सभी वर्गों के सदस्यों से इस आयोजन को भव्य बनाने की अपील की साथ ही अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में उपस्थित रहने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.