May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

छठ पर्व पर व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य को दिया पहला अर्घ्य

1 min read
Spread the love

छठ पर्व पर व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य को दिया पहला अर्घ्य

भारी संख्या में नगरवासी रहे मौजूद, विधायक रामपुकार सिंह भी पहुचे छठ घाट

पत्थलगांव । सूर्य उपासना व लोकआस्था का महापर्व छठ रविवार की शाम क्षेत्र के विभिन्न तलाब, जलाशय में अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देकर छठ पूजा की शुरूआत की। इससे पूर्व भोजपुरी समाज के सैंकड़ो लोगों ने डाला दउरा के साथ एक साथ गाड़ी व माथे पर लेकर पूरन तालाब छठ घाट पहुंचे । इस दौरान छठ गीतों के मधुर गीतों पर झूमते गाते लोग व्रतियों साथ चल रहे थे । पूरन तालाब छठ घाट पर महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। घाट पर मेले जैसे माहौल दिखाई दिया। महिलाओं ने सूर्य भगवान से पति की दीर्घायु के साथ धन-धान्य व जीवन में सुख की मनोकामना की। नहाय खाय की परंपरा के साथ छठ पूजा की शुरूआत की गई। शुक्रवार को नहाय खाय से छठ व्रतियों ने सुबह स्नान कर आहार ग्रहण किया, जिसके बाद रविवार की शाम को सूर्यास्त के समय पुरन तालाब, प्रेम नगर, किलकिला, गाला, बागबहार, कोतबा के सती घाट, असुरबन्द तालाब पर स्नान कर सूर्य देव को प्रथम अ‌र्घ्य देकर पूजा की शुरूआत की। जिसके बाद सोमवार को उगते सूर्य भगवान को अ‌र्घ्य देकर पूजन विधि को पूरा करेंगी। महिलाओं की आस्था है कि इस पूजा से सूर्य भगवान की असीम कृपा प्राप्त होती है। सूर्य देव की उपासना से धन, मनवांक्षित पति, पुत्र व सुख की प्राप्ति होती है। छठ घाट पर डीजे पर छठ गीतों की धुन भी बजती रही। घाट पर महिलाओं के साथ परिवार के सदस्य व पास पड़ोस के लोग छठ पूजा देखी। सोमवार को सूर्योदय के साथ पुन: घाट पर स्नान कर किनारे ही पूजन विधि को पूरा कर महिलाएं पारन करेंगी। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पत्थलगांव पुलिस की भी तैनात किया गया था। घर से घाट तक श्रद्धालुओं ने सिर पर पूजा के सामान लेकर श्रद्धा भाव से पहुंचे। इस बार पत्थलगांव में छठ पूजा को लेकर पूरे शहर व घाट को दुल्हन कि तरह साजाया गया । पुरानीबस्ती जाने वाली सड़क में भगावन सूर्य का भव्य मंडप बानाया गया । वही जगह- जगह तोरण द्वारा व बैनर पोस्टर लगाया गया था। इस अवसर पर भारी संख्या में नगरवासी महिला पुरुष छठ घाट में शामिल रहे।छठ पूजन पर सूर्यदेव को प्रथम अर्घ्य दिये जाने के अवसर पर पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह भी जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल के साथ छठ घाट पहुचकर पूजन कार्यक्रम में शामिल हुवे।प्रशासन की तरफ से जहा पुलिस प्रशासन सुरक्षा के साथ मौजूद रहे वही एस डी एम आर एस लाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेंद बहादुर पटेल भी मौजूद रहे।

No–2

छठ पूजा के सांध्य अर्घ्य से पूर्व भोजपुरी समाज ने निकाली शहर में रैली, किया हनुमान पाठ

पत्थलगांव । छठ महापर्व के अवसर पर रविवार को सूर्य भगवान को सांध्य अर्घ्य देने से पहले भोजपुरी समाज के युवाओं में नगर में भव्य रैली निकाली,इस दौरान जय छठी मैया का उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। रैली में भोजपुरी समाज के सैकड़ों युवा गेरुआ गमछा पहने, बाइक एवं कार में सूर्य भगवान के प्रतीक स्वरूप गेरुआ झंडा लगाए वाहनों के काफिले में छठी मैया के भजनों के साथ शहर की गलियों पर जब गुजरने का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पत्थलगांव शहर की तीनों प्रमुख सड़कों से होकर यह रैली पुरानी बस्ती प्रेम नगर छठ घाट पहुंची इसके उपरांत पूरन तालाब स्थित छठ घाट पहुंचकर वहां मौजूद श्री हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष हनुमान पाठ कर रैली का समापन किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.