June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

Spread the love

अज्ञात कारणों से 67वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

पत्थलगांव । पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुसडेगा में आज शनिवार की सुबह एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांझूराम/ पिता बुधराम उम्र 67वर्ष सुसडेगा के कठरपारा का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब एक हफ्ते से मृतक का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। वह घर से भी नहीं निकलता था। 14 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जब उसका पुत्र राजमिस्त्री का कार्य करने पत्थलगांव आया हुआ था। और उसकी पत्नी बच्चों को लेकर खेत में मूंगफली उखाड़ने गई हुई थी। तब घर में पिता गांझूराम अकेला था। पुत्र शाम को काम करके घर वापस लौटा तो उसके पिता घर पर नहीं था। आसपास पता तलाश करने पर देखा कि घर के पीछे आम के पेड़ पर पिता गांझूराम ने धोती की मदद से फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है। जिसके बाद घटना की सूचना पत्थलगांव थाने को दिए जाने पर पुलिस ने आगे की कार्यवाही करते हुए मर्ग पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.