May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

छत्तीसगढ़ ओलोपिंक जोन स्तरीय खेल का हुआ उद्घाटन, ग्राम पंचायत देहजरी के सरपंच विजय राठिया द्वारा किया गया शुभारंभ

1 min read
Spread the love

छत्तीसगढ़ ओलोपिंक जोन स्तरीय खेल का हुआ उद्घाटन, ग्राम पंचायत देहजरी के सरपंच विजय राठिया के हाथों हुआ शुभारंभ

ग्राम पंचायत देहजरी में जोन स्तरीय खेल का उद्घाटन किया गया इस मौके पर कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच, पंचगढ़ एवं युवा कांग्रेसी नेता मनोज चौहान,, भानु प्रताप राठिया एवं वरिष्ठ नागरिक गढ़ तथा ग्राम पंचायत देहजरी के राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिसमे अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह राठिया, उपाध्यक्ष कुशुम रौतिया, सचिव मोहन पटेल, कोषाध्यक्ष शिवा साहू, सयुक्त सचिव जगलाल राठिया, जिनके द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इन खेल विधाओं पर आयोजित होंगी युवा से लेकर बुजुर्ग तक सामिल हो सकते है, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलो को इन प्रतियोगिता में शामिल किया गया है इन खेल विधाओं की संख्या 14 हैं। जिन पारंपरिक खेल विधाओं पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी उनमें गिल्ली डंडा, पिथुल, संखिली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खोखो, रस्सा कसी, बाटी, बिल्लश, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भौरा, 100मीटर दौड़, लंबी कूद आदि खेल समलित है। इस अवसर पर क्षेत्र के वीर सिंह राठिया, रोशन राठिया, लक्की राठिया संभूनाथ डनसेना, कुंजराम पटेल, विनोद राठिया,सुमित राठिया, शंकर राठिया, सुशील राठिया, सोहन राठिया आदि विशेष रूप में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.