बाल कृष्ण ने पुतना का किया उद्धार – कथा वाचिका पूजा किशोरी
श्रीमद भागवत कथा सुनने से जीवन धन्य हो जाती है – मोहन कुमारी साहू
1 min read
बाल कृष्ण ने पुतना का किया उद्धार – कथा वाचिका पूजा किशोरी
0 श्रीमद भागवत कथा सुनने से जीवन धन्य हो जाती है – मोहन कुमारी साहू
कोसीर । सांस्कृतिक नगरी कोसीर में इन दिनों भक्ति की रस बह रही है ।भक्त भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में रमे हुए हैं । श्रीमद भागवत कथा के 5 वें दिन कथा वाचिका सुश्री पूजा किशोरी ने कथा के प्रसंग में कृष्ण लीला और गोवर्धन पूजा पर अपनी बात रखते हुए कृष्ण की बाल लीला का प्रंसग बोले भगवान श्री कृष्ण को पता था कि पुतना जो राक्षशी है वह अपनी भेष बदल कर सुंदर रूप में पहुंचती है और कृष्ण को दूध पिलाती है पर कृष्ण तो पहले से ही उस पुतना की षड्यंत्र को समझ गए थे और जब पुतना स्तन स्तन पान कराती है तो भगवान अपनी माँ की तरह स्वीकार कर स्तन पान कर लेते हैं और उसी छड़ पुतना की मृत्यु हो जाती है और पुतना का उद्धार हो जाता है ।अपने कथा में भगवान की बाल लीला की प्रसंग में कथा सुनाये । भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाकर आरती कराए । श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे भाजपा के जांजगीर जिला महिला मोर्चा के महामंत्री श्रीमती मोहन कुमारी साहू ने मंच को सम्बोधित करते हुए बोले श्रीमद भागवत कथा सुनने से जीवन धन्य हो जाते है यह शौभाग्य की बात है ।
आरती कार्यक्रम में आयोजक परिवार एवं जांजगीर जिला के बम्हनीडीह भाजपा जनपद सदस्य जांजगीर जिला महामंत्री श्रीमतीं मोहन कुमारी साहू ,श्रीमती सरिता जायसवाल भाजपा मंडल कसडोल एवं उनके साथी तथा गांव के गणमान्य ग्रामीण माता बहने शामिल हुए और आरती कर ब्यास पीठ की आशीर्वाद लिए ।
