April 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सोनियानगर के पीछे रेल्वे लाइन पर मिला अज्ञात पुरूष का शव

Spread the love

सोनियानगर के पीछे रेल्वे लाइन पर मिला अज्ञात पुरूष का शव….. *रायगढ़* । सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत सोनियानगर के पीछे रेल्वे लाइन के समीप एक अज्ञात पुरूष उम्र करीब 60-65 वर्ष का शव पड़ा मिला है । बीते रात कोतवाली पुलिस को शव पड़े होने की सूचना मिली थी । कोतवाली स्टॉफ मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया गया, अज्ञात मृतक लाइनदार शर्ट पहना है । कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्तगी और वारिसान का पता लगाने शव का फोटो कई व्हाट्सअप ग्रुप में शेयर किया गया है जिससे वारिसान थाना कोतवाली में संपर्क कर सकें । अज्ञात शव को मर्चुरी में रखवाया गया है । मृतक के परिजनों की जानकारी नहीं मिलने पर मृत्यु के कारणों का पता लगाने 3 दिनों बाद शव का पोस्ट मार्टम कराया जावेगा ।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.