June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सम्पत्ति विवाद में एक-दूसरे से लड़ झगड़ रहे दो भाईयों पर संगीन धाराओं में काउंटर अपराध दर्ज

1 min read
Spread the love

रायगढ़ । रायगढ़ के शनिमंदिर में पूजा कराने वाले दो भाई अभिनव शर्मा और अभिषेक शर्मा के बीच मंदिर की संपत्ति तथा पुराने घरेलू विवाद को लेकर विवाद है । दिनांक 09.08.2022 को विवादित भूमि के दिवाल को ढहाने को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे से झगड़ा, मारपीट किये । घटना की रिपोर्ट दोनों पक्षों द्वारा थाना सिटी कोतवाली में दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था । मामले में आरोपीगण जमानत पर हैं ।

दोनों पक्षों की ओर से महिलाओं द्वारा एक दूसरे के विरूद्ध आवेदन पत्र दिया गया था जिसकी जांच कर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा एक और काउंटर अपराध दोनों भाईयों के विरूद्ध दर्ज किया गया है ।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया श्रीमति शालिनी शर्मा पति अभिनव शर्मा पता नया शनि मंदिर शहीद चौक रायगढ तथा उसके पति अभिनव शर्मा अपना बयान दर्ज कराते हुए घटना दौरान मारपीट का मोबाइल से रिकार्डिंग विडियो पेश किया गया जिसमें अनावेदक अभिषेक शर्मा द्वारा दिनांक घटना समय दिनांक 04.08.22 को सुबह 11:31 बजे लोहे के बडे चाकू लेकर जान से मारने की नियत से फेंक कर वार किया गया, शिकायत जांच पर आरोपी अभिषेक शर्मा पर धारा 294,506,307 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

वहीं प्रार्थिया श्रीमति निशा शर्मा पति अभिषेक शर्मा उम्र 36 वर्ष पता नया शनि मंदिर शहीद चौक रायगढ के कथन एवं प्रस्तुत साक्ष्य पर शिकायत जांच में अभिनव शर्मा द्वारा एक लोहे का राड लेकर घर घुसकर गाली गलौच मारपीट करना पाये जाने पर धारा 452, 458,294, 506,323 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी करना शेष है । कोतवाली पुलिस आरोपियों पर पृथक से प्रतिबंधक कार्यवाही करने अपराधिक रिकार्ड तैयार किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.