April 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कोतवाली पुलिस के हाथ चोरी की डीजल मोटर पम्प और 5 बैटरी के साथ तीन आरोपी

Spread the love

● मोटर पम्प और बैटरी चन्द्रपुर से चोरी कर ग्राहक तलाश करते पकड़े में आये तीनों संदिग्ध, भेजे गये रिमांड पर…..

रायगढ़ । आज दिनांक 12.08.2022 के सुबह मोबाइल पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को मुखबिर से सूचना मिला कि उर्दना मुख्य मार्ग पर कुछ संदिग्ध लड़के बैटरी और मोटर पंप बिक्री के लिए गैरेजवालों से चर्चा करते देखे गये हैं । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली थाने से सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल, प्रधान आरक्षक नंदू सारथी और आरक्षक सुशील मिंज को मौके पर कार्यवाही के लिए रवाना किया गया । पुलिस स्टाफ द्वारा दो गवाहों को लेकर उर्दना पहुंची, जहां महफिल ढाबा उधना के सामने एक पंचर दुकान के पास तीन संदिग्ध युवक एक महिंद्रा कंपनी के मोटर पंप और 5 नग बड़ी बैटरी रखे हुये मिले । पूछताछ में अपना राजेश उरांव, अजय भगत और बलराम उरांव तीनों निवासी गोरखा, कोतरारोड़ के रहने वाले बताये जिनसे कोतवाली स्टाफ द्वारा बैटरी व मोटर पंप के संबंध में पूछताछ करने पर काफी गोलमोल जवाब के बाद आखिर तीनों बैटरी व मोटर पंप को अलग-अलग तिथियों में चंद्रपुर जिला जांजगीर-चांपा से चोरी करना स्वीकार किए हैं । पुलिस टीम आरोपी राजेश उरांव के कब्जे से एक महिंद्रा कंपनी का डीजल मोटर पंप कीमत ₹30,000 अजय भगत के कब्जे से एक स्पीड प्लस कंपनी का बड़ा बैटरी कीमत ₹13,000 और एक इनवायरो ऑटोमेटिक बैटरी कीमत ₹10,000 तथा आरोपी बलराम उरांव से एक एक्साइड, एक कलचुरी और एक इनवायरो ऑटोमेटिक कंपनी का कंपनी का कुल 3 बैटरी कीमती ₹30,000 जप्त  किया गया है । इस प्रकार तीनों आरोपी (1) अजय भगत पिता बैशाखू भगत उम्र 29 वर्ष (2) बलराम उरांव पिता मालिक राम उरांव 25 वर्ष (3) राजेश उरांव पिता भारत उरांव उम्र 19 वर्ष तीनों निवासी गोरखा थाना कोतरारोड़  के कब्जे से चोरी की कुल ₹83,000 रूपये की मशरूका जप्त कर आरोपियों द्वारा चोरी की संपत्ति रखने के युक्तियुक्त संदेह पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1+4)CrPC/ 379 IPC की कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.