June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

महिला की गला दबाकर हत्या, जांच में पहुंची चक्रधरनगर पुलिस

1 min read
Spread the love

महिला की गला दबाकर हत्या, जांच में पहुंची चक्रधरनगर पुलिस

पत्नी की बड़ी बहन को दूसरी पत्नी बनाने घर ले आया युवक, घर से भागने हुई तो गला दबाकर किया हत्या….. *रायगढ़* । आज दिनांक 12.08.2022 के सुबह थाना चक्रधरनगर में अन्तर्गत ग्राम कोलाईबहाल में महिला की हत्या की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंची । कोटवार के बेटे शंकर चौहान (40 साल) थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि कल दिनांक 11.08.2022 के शाम गांव में हल्ला सुना कि गांव के इंदिरा आवास मोहल्ला में रहने वाला अभिषेक चौहान जो अपनी पत्नी की बडी बहन सोनी सिदार जिसे दूसरी पत्नी बनाकर कुछ दिन पहले से अपने घर में रखा था उसकी हत्या कर दिया है । तब उसके घर जाकर देखा तो सोनी सिदार घर के कमरे में मरी पडी थी, अभिषेक चौहान गांववालों के सामने चिल्ला रहा था कि सोनी सिदार को गला दबाकर मार दिया है ।

मौके पर जांच करने पहुंचे चक्रधरनगर पुलिस को आरोपी अभिषेक चौहान की पत्नी संध्या सिदार बताई कि मृतिका सोनी सिदार पति विनोद भट्ट उम्र 30 वर्ष निवासी बलौदा जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम पंजरीप्लांट थाना चक्रधरनगर इसकी बड़ी बहन है, जिसे पति (अभिषेक चौहान) कुछ दिन पहले दूसरी पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर घर लाया था ‍ । सोनी सिदार को घर में लाने पर ये अपने एक बच्चे को लेकर घर से चली गई थी, इसके जाने के बाद सोनी सिदार भी नहीं रहूंगी कहकर घर छोड़कर जा रही थी, तब पति (अभिषेक चौहान) सोनी को तेरे कारण बीवी, बच्चे छोड़कर जा रहे है और तू भी जा रही है कहकर तखत ऊपर सोनी सिदार का गला दबाकर हत्या कर दिया । घटना के संबंध में चक्रधरनगर थाने में आरोपी अभिषेक चौहान पिता नूरपो चौहान उम्र करीब 35 वर्ष जामगांव थाना चक्रधरनगर रायगढ़ के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया है । शीघ्र आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जावेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.