सरकारी भूमि से खिलवाड़ के आरोप में 2 पटवारियों को किया गया निलंबित
1 min read
जांजगीर-चांपा. जिले के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा दो पटवारी को कूटरचना और सरकारी भूमि से खिलवाड़ के आरोप में निलंबित कर दिया है।
निलंबित हुए पटवारियों में भू-अभिलेख शाखा जिला जांजगीर चांपा अंतर्गत पटवारी विनोद डाहिरे, पटवारी हल्का नंबर -08 ग्राम कोटेतरा एवं दूसरा पटवारी संतोष कहरा पटवारी हल्का नंबर -03 ग्राम झालरौंदा तहसील जैजैपुर शामिल है।

दोनों पटवारियों को तहसील कार्यालय जैजैपुर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय भूमि में कूटरचना तथा शासकीय रिकार्ड से खिलवाड़ का आरोपी पाया गया। जिसके बाद जिला कलेक्टर ने कार्यवाही की है। निलंबन अवधि में दोनों पटवारियों को मुख्यालय तहसील कार्यालय सक्ती नियत किया गया है।
