June 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

1 min read
Spread the love

कई बार भागी प्रेमी संग, फिर भी ना माने घरवाले तो, HIV positive प्रेमी का खून डाल लिया अपने शरीर में!

 

असम: छोटी उम्र में बच्चे फेसबुक इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने लगते हैं जहां वे किसी से दोस्ती कर लेते हैं और बाद में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो जाता है। जहां कई बार घरवालों के इंकार करने पर बच्चे गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला असम से सामने आया है जहां 15 वर्षीय युवती को फेसबुक के जरिए एक युवक से प्रेम हो गया। फिर उसने अपना प्रेम साबित करने के लिए एचआईवी पॉजिटिव प्रेमी के शरीर से इंजेक्शन द्वारा ब्लड निकाला और अपने शरीर में डाल लिया। जैसे ही मामले की खबर पुलिस के पास पहुंची पुलिस ने तुरंत दोनों को जांच के लिए अस्पताल भेजा।

दरसल असम की 15 वर्षीय युवती की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई जिसके बाद यह दोस्ती प्रेम में बदल गई। फिर क्या था युवती ने अपने रिश्ते के बारे में घर वालों को बताया जहां घरवालों द्वारा उसे इसके लिए मना किया गया। तो युवती युवक के साथ भाग गई। जिसके बाद घरवालों द्वारा दोनों को मना कर वापस लाया गया लेकिन फिर भी दोनों समझने को तैयार नहीं थे। कई बार दोनों घर से भागने में सफल रहे।

जिसके बाद युवती ने अपना प्रेम साबित करने के लिए एक खौफनाक रास्ता अपनाया जहां उसने अपनी जान की फिक्र ना करते हुए HIV positive प्रेमी के हाथों से इंजेक्शन के द्वारा ब्लड निकाला और अपने शरीर में इंजेक्ट कर लिया। यह खबर असम के स्थानीय मीडिया में आग की तरह फैल गई जिसके बाद पुलिस तक यह बात पहुंची। पुलिस ने तुरंत दोनों को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.