June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

माँ बंजारी धाम में रुद्राभिषेक विशाल भंडारा सम्पन्न 

1 min read
Spread the love

तमनार. केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य रायगढ़ जिले तमनार विकास खण्ड के सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में अंतिम सावन सोमवार को प्रातः काल से ही हजारो भक्तजनों का तांता लगा रहा। माँ बंजारी धाम में दर्जनों शिवभक्तों मन्दिर समिति द्वारा रुद्राभिषेक कर हवन पूजन की गई वहीं श्री शिव मंदिर पर भक्तजनो द्वारा लम्बी कतार के साथ मॉ बंजारी सरोवर से श्री शिव मन्दिर में जलाभिषेक की गई। समिति सदस्य शिवभक्त पीतरू मालाकार ने बताया कि मां बंजारी धाम समिति द्वारा पूजन अर्चन प्रसाद भोग भंडारा की बेहतर व्यवस्था की गई।जिसमे 12 बजे से दोपहर तक 5 हजार से अधिक शिवभक्तों ने चावल दाल सब्जी भंडारा ग्रहण किया। माँ बंजारी समिति के सदस्य सेवक पंच राम मालाकार ने बताया कि कोरोना के कारण दो साल बाद सावन सोमवार धूम धाम से मनाया जा रहा है।   क्षेत्र एवं प्रदेश व विश्व शांति के लिए हवन पूजन रुद्राभिषेक की गई। सभी श्रद्धालुओं हेतु सुख शांति समृद्धि निरोगमय हेतु आशीर्वाद मांगा गया ।पंडित रविनारायन,पंडित चक्रधर महाराज,शिव पांडेय,रवि महाराज,मिथलेश महाराज,जयानन्द महाराज, अंकुर गौटिया,रंगबल्लभ मालाकार,पंचराम मालाकार,घनश्याम मालाकार,श्याम मालाकार,चमार सिंह पितरु मालाकार,दुलेंद्र पटेल,द्वरिका ठाकुर,रूपेंद्र पटेल,उदयभान दुर्गा  मालाकार,तरुणीसेन मालाकार, चिरकुट मालाकार,गोपाल मालाकार ,बरत  राम यादव,तुला राम,योगेश मालाकार दीपक मालाकार,गिरधारी मालाकार,सरजू मालाकार,मीनकेतन पटेल,दुर्गेश मालाकार अन्य सदस्यों की सराहनीय योगदान रहा।उक्त जानकारी माँ बंजारी मंदिर के प्रचार सेवक दुलेंद्र पटेल द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.