May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को निःशुल्क लगाया जा रहा प्रिकॉशन डोज

1 min read
Spread the love


पूरे जिले में स्वास्थ्य टीम द्वारा शिविर लगाकर एवं डोर टू डोर जाकर पात्र व्यक्तियों को लगाया जा रहा है टीका
कलेक्टर ने जिले के सभी पात्र व्यक्तियों से कोविड अभियान को सफल बनाने हेतु टीका लगवाने हेतु की अपील

जशपुरनगर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में कोविड से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को विशेष अभियान चलाकर निःशुल्क प्रिकॉशन बूस्टर डोज लगाया जा रहा है।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विगत 15 जुलाई से आगामी 75 दिनों अर्थात 30 सितम्बर 2022 तक सभी पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क टीकाकरण का प्रावधान है। अभियान में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगाए 6 माह या 26 सप्ताह पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर पर प्रिकॉशन, बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। साथ ही 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोर्बिभेक्स वैक्सीन के प्रथम एवं द्वितीय डोज तथा 15 से 17 वर्ष के बच्चों को को वैक्सीन का प्रथम व द्वितीय डोज लगाया जा रहा है। एवं किसी कारण से प्रथम या द्वितीय खुराक से वंचित व्यक्तियों को भी प्राथमिकता से टीका लगाया जा रहा है। इस हेतु दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों वनांचलो के बसाहटों, पारा, मोहल्ला, टोला में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले में आज कोविड टीकाकरण हेतु महाभियान का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर टीका लगाया गया है। साथ ही स्कूल, आश्रम छात्रावास, बैंक, बाजार हाट जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी मेडिकल टीम द्वारा लोगों को टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य, पुलिस , राजस्व, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों के हेल्थ केयर वर्कस, फ्रंट लाइन वर्कस को गंभीरता से प्रिकॉशन डोज लगवाने के लिए निर्देशित किया है। इस हेतु सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है । उन्होंने जिले के सभी पात्र व्यक्तियों से टीका लगवाकर कोरोना से बचाव एवं कोविड अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.