May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कलेक्टर के निर्देश पर 60 वर्षीय भोला को तत्काल मिला वृद्धा पेंशन

1 min read
Spread the love

जशपुरनगर (रायगढ़ अंचल)। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जशपुर विकासखंड के सरडीह निवासी भोला राम का 60 वर्ष पूर्ण होने पर तत्काल वृद्धा पेंशन स्वीकृत किया गया। विगत दिवस कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने समाज कल्याण विभाग को भोला का वृद्धा पेंशन स्वीकृत करने के सख्त निर्देश दिए थे। उम्र के इस पड़ाव में भोला को अब हर माह वृद्धा पेंशन मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.